सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

God Sent Traveler's | ऊपर वाले ने मुसाफ़िर भेजे | मुसाफ़िरों ने सराय को ठौर मान लिया । Good Thought | Quote | सुविचार

 



ऊपर वाले ने मुसाफ़िर भेजे। मुसाफ़िरों  ने सराय को ठौर मान लिया ।

ऊपर वाले ने मंच पर कठपुतलियाँ  उतारी। कठपुतलियों ने गति को अपनी ताकत माना । भूल गई कि डोर खींचते ही कभी भी खेल खत्म किया जा सकता है ।

 ऊपर वाले ने मल्लाहों को दरिया में उतारा । मल्लाह भूल गए कश्ती का लंगर किसी और के हाथ है । 


गजब ये है कि हर रोज कठपुतलियाँ डोर टूटती देख रही है , मल्लाह कश्ती डूबती देख रहे है , मुसाफ़िर सरायखाने से लोगों को जाते देख रहे मगर वे भूल जाते है कि किसी भी समय उनके खेल समाप्ति की घण्टी बज सकती है ।


हम सब एक दूसरे से हँसकर मिलते है ,बातें करते है ,पिक्स खिंचवाते है।

मगर ये बात कोई नही जान पाता है कि भीड़ में किसी के भीतर कितना अकेलापन है । किस बेमनी से कोई   कितना झूठा मुस्कुरा रहा है । ईश्वर की दी जिंदगी में दर्द, बिछोह , सपनों और रिश्तों के टूटने का दर्द जीवन के आखरी दिनों तक हमें मिलता रहेगा । 


सबके जीवन में बुरा समय आता है ...बीत भी जाता है.। नई खुशियों पर लोग फिर से धीरे धीरे मुस्काना सीखते है । जिंदगी है.. आगे बढ़ेगी ही । लंबे चले उस बुरे समय की मोबाइल की गैलरी में अपनी ही किसी पिक को देख खुद के लिए करुणा उपजेगी । पिक में अपनी वो छद्म हँसी आज भी आपको उदास कर देगी । कोई नही समझ पाया था कि मुझ पर क्या गुजर रही थी ।


कैसे मैंने काट लिए महीनों के लंबे रतजगे, 

वो ज़लज़ला काफ़ी था जान लेने की खातिर ।


ऊपर वाला जब जब अंधेरा करता है तब तब चिराग टटोलने में व्यस्त रहने वाला अवसाद में नही जाता है । चिराग हाथ ना भी लगे , तब भी ढूँढने की कोशिश में कम से कम अंधेरा समय बीत जाता है ।


कभी कभी हमारा कोई दुःख इतना निजी होता है कि हमें ढांढस देने वाला  गले भी लगाए तो उसके आलिंगन में सिर्फ बदन जाता है। हमारी कोरी रूह तो दूर कही अकेली मातम मना रही होती है । कभी कभी लगता है जीने का एक मौका और मिलता तो सही तरीके से खेलते। मगर ऊपर वाले के यहाँ रीस्टार्ट का ऑप्शन नही होता । जिंदगी को जितनी गम्भीरता से लो उतनी पीड़ा होगी। इसे तो कुछ इस तरह जियो कि उम्र एक सड़क है और सिर्फ चलना है ....दुनिया एक चित्र है और देखना है ...।


लोग इंतज़ार करते है कि एक दिन जब सब कुछ ठीक हो जाएगा तो जी लेंगे । अभी तो उम्र पड़ी है । असल में सब कुछ ठीक कभी नही होता । ख्वाहिशें पूरी होते ही चार दिन में मोल खो देती है । भीतर वही खालीपन । चाँद भी गर झोली में आ जाए तो राई का दाना हो जाएगा । लोग मिलेंगे बिछड़ेंगे , आस बनेगी टूटेगी , ख्वाब बिखरते संवरते रहेंगे ।


जीवन बहुत छोटा है ।जीवन को व्यस्थित करने की अत्यधिक चाक चौबन्ध व्यवस्था करने वालों को अंत में समझ आता है कि सफर का सबसे हसीन हिस्सा परफेक्शन में गुजर गया ।


जीवन में हर वक्त कुछ ना कुछ मिसिंग होगा ही ...। जीवन की पूर्णता को अपूर्णताओं के बीच ही तलाशना है । सांसारिक सफलता पद , पैसे , प्रतिष्ठा से घर भरने के साधन जरूर खरीद सकते है । इनसे लोग खरीदे जा सकते है ... रिश्तें नही । असल कामयाबी बुरे समय को भी संयत तरीके से गुजार देने में है .... यदि आपके पास चंद ऐसे रिश्तें है जो बदन नही रूह को गले लगाते है और अपनी नजदीकियों से पलके नम कर दे तो आपका जीवन सुंदर और सफल है । कुछ लोग आपके लिए है जो आपसे मिलने लम्बा सफर तय करके , समय निकाल कर आते है तो आप कामयाब है ।यदि अपनी अपूर्णताओं के साथ मुस्कुरा रहे है तो आप पूर्ण है ।


दौड़ता सबसे पहले परचम फहराने पहुँचा वो जहाँ अंत है  ,

तेज़ी में रहा बेखबर पीछे छूट गए कितने अनदेखे बसंत है ।

साभार: Madhu -writerat film writer's association Mumbai

(पोस्ट शेयर करने मेरी अनुमति लेने की आवश्यकता नही है ।)



सूचना:  यंहा दी गई  जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की  कोई गारंटी नहीं है। सूचना के  लिए विभिन्न माध्यमों से संकलित करके लेखक के निजी विचारो  के साथ यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह  की जिम्मेदारी स्वयं निर्णय लेने वाले पाठक की ही होगी।' हम या हमारे सहयोगी  किसी भी तरह से इसके लिए जिम्मेदार नहीं है | धन्यवाद। ... 

Notice: There is no guarantee of authenticity or reliability of the information/content/calculations given here. This information has been compiled from various mediums for information and has been sent to you along with the personal views of the author. Our aim is only to provide information, readers should take it as information only. Apart from this, the responsibility of any kind will be of the reader himself who takes the decision. We or our associates are not responsible for this in any way. Thank you. ,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान शालिग्राम का विवाह तुलसी से .... मेरी दुनिया - GMEDIA

भगवान शालिग्राम का विवाह  तुलसी से ... मान्यता है कि भगवान विष्णु और तुलसी का जिस जगह पर होते हैं, वहां कोई दुख और परेशानी नहीं आती। शालिग्राम की पूजा में तुलसी का महत्वत अहम है क्योंाकि बिना तुलसी के शालिग्राम की पूजा करने पर दोष लगता है। पराक्रमी असुर जलंधर का विवाह वृंदा से हुआ था , वृंदा भगवान विष्णु की भक्त थी। उसके पतिव्रत धर्म के कारण जलंधर अजेय हो गया था। उसने एक युद्ध में भगवान शिव को भी पराजित कर दिया। अपनी शक्ति के अभिमान में जलंधर देवताओं, अप्सकराओं को परेशान करने लगा। दु:खी देवता भगवान विष्णु की शरण में गए और जलंधर के आतंक को समाप्त करने की प्रार्थना करने लगे। तब भगवान विष्णु जलंधर का रूप धारण कर छल से वृंदा का पतिव्रत धर्म नष्ट कर दिया। इससे जलंधर की शक्ति क्षीण हो गई और वह युद्ध में मारा गया। जब वृंदा को इस छल का पता चला, तो उसने विष्णु को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया। देवताओं के अनुरोध करने पर वृंदा ने शाप वापस ले लिया। मगर, भगवान विष्णु ने पत्थंर में अपना एक रूप प्रकट किया, जिसे शालिग्राम कहा गया। भगवान विष्णु ने वृंदा को वरदान दिया कि अगले जन्म में तुम तुलसी ...

आश्लेषा नक्षत्र Ashlesha Nakshatra — रहस्य, ऊर्जा और कुण्डलिनी शक्ति का नक्षत्र | The Nakshatra of Mystery, Energy, and Kundalini Shakti | Vedic Astrology | Spiritual Insight

आश्लेषा नक्षत्र (Ashlesha Nakshatra)  स्वामी ग्रह: बुध देवता: नाग देवता प्रकृति: तीक्ष्ण प्रतीक: सर्प (ऊर्जा, बुद्धि और रहस्य) 🐍 आश्लेषा नक्षत्र  आश्लेषा नक्षत्र वैदिक ज्योतिष के अनुसार नौवाँ नक्षत्र है, जिसे सर्प की ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। यह नक्षत्र रहस्य, मनोबल, गहन सोच, आकर्षण और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। आश्लेषा की ऊर्जा व्यक्ति को ऊँचे बुद्धि स्तर, तीव्र अंतर्दृष्टि और गहरी समझ प्रदान करती है। 🐉 देवता — नाग देवता आश्लेषा नक्षत्र के देवता नाग हैं, जो कुण्डलिनी शक्ति और आंतरिक ऊर्जा के जागरण का संकेत देते हैं। यह नक्षत्र सिखाता है कि  “अगर मन को साध लिया, तो दुनिया को साधना आसान है।” “If you master the mind, it is easy to master the world.” 💠 आश्लेषा नक्षत्र के प्रमुख गुण तीक्ष्ण बुद्धि और विश्लेषण की क्षमता गहन अंतर्दृष्टि और छिपी बातें समझने की शक्ति रहस्यप्रिय एवं आध्यात्मिक झुकाव मंत्र, तंत्र, ज्योतिष में रुचि तेज सीखने की क्षमता और आकर्षक व्यक्तित्व 🌙 आश्लेषा नक्षत्र वाले व्यक्तियों की विशेषताएँ बुद्धिमान, चतुर और रणनीतिक मनोविज्ञान, शोध, गुप्त...

आयुर्वेद | Ayurveda | Natural Healing | संतुलित जीवन और संपूर्ण स्वास्थ्य

आयुर्वेद: संतुलित जीवन और संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास समय कम है और बीमारियाँ ज़्यादा। तनाव, गलत खान-पान, नींद की कमी और प्रदूषण ने स्वास्थ्य को गंभीर चुनौती दी है। ऐसे समय में एक प्राचीन भारतीय विज्ञान फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है — आयुर्वेद । आयुर्वेद केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित चिकित्सा पद्धति है, जो हजारों वर्षों से भारत की अमूल्य धरोहर रही है। आयुर्वेद क्या है? “आयुर्वेद” दो शब्दों से मिलकर बना है — आयु (जीवन) + वेद (ज्ञान) अर्थात् — जीवन का विज्ञान । यह विज्ञान सिखाता है कि कैसे प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जिया जाए। आयुर्वेद का इतिहास आयुर्वेद की उत्पत्ति वेदों से मानी जाती है। ऋग्वेद और अथर्ववेद में इसके मूल सिद्धांत मिलते हैं। महान आयुर्वेदाचार्य: चरक — आंतरिक चिकित्सा (चरक संहिता) सुश्रुत — शल्य चिकित्सा (सुश्रुत संहिता) वाग्भट — अष्टांग हृदयम ये ग्रंथ आज भी आयुर्वेद की नींव माने जाते है...