सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jagadguru Shri Jayendra Saraswati Shankaracharya | जगद्गुरु श्री जयेन्द्र सरस्वती शंकराचार्य | 18 July, 1935-28 February, 2018


 

🇮🇳 #Jagadguru Shri #Jayendra #Saraswati #Shankaracharya #जगद्गुरु श्री #जयेन्द्र #सरस्वती #शंकराचार्य (18 July, 1935-28 February, 2018)

जगद्गुरु श्री जयेन्द्र सरस्वती शंकराचार्य (जन्म- 18 जुलाई, 1935; मृत्यु- 28 फ़रवरी, 2018) कामकोटि पीठ, #कांचीपुरम, तमिलनाडु के शंकराचार्य थे। स्वामी जी ने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ा और #मठ की गतिवधियों का विस्तार समाज कल्याण, ख़ासकर दलितों के शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कार्यों तक किया। उन्हें 22 मार्च, 1954 को चंद्रशेखरानंद सरस्वती स्वामीगल ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद वह 69वें मठ प्रमुख बने थे। जयेन्द्र सरस्वती ने अयोध्या विवाद के हल के लिए भी पहल की थी। इसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने उनकी काफी प्रशंसा की थी।

🇮🇳 जयेन्द्र सरस्वती ने हिंदुओं के प्रमुख केंद्र कामकोटि मठ को और ताकतवर बनाया। उनके समय में यहाँ एनआरआई और राजनीतिक शख्सियतों की गतिविधियां बढ़ीं। कांची मठ कई स्कूल और अस्पताल भी चलाता है। इसके साथ ही प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय मठ की तरफ से चलाया जाता है।

🇮🇳 परिचय--

जयेन्द्र सरवस्ती का जन्म 18 जुलाई, 1935 को #तंजावुर, #तमिलनाडु में हुआ था। उन्हें पहले 'सुब्रमण्यम महादेव अय्यर' के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उनके पिता का नाम #महादेव_अय्यर था। पिता ने उन्हें नौ वर्ष की अवस्था में वेदों के अध्ययन के लिए कांची कामकोटि मठ में भेज दिया। वहाँ उन्होंने छह वर्ष तक ऋग्वेद व अन्य ग्रन्थों का गहन अध्ययन किया। मठ के 68वें #आचार्य_चंद्रशेखरानंद_सरस्वती ने उनकी प्रतिभा देखकर उन्हें उपनिषद पढ़ने को कहा। सम्भवतः वे सुब्रह्मण्यम में अपने भावी उत्तराधिकारी को देख रहे थे, जो बाद में आगे चलकर सही भी साबित हुआ।

🇮🇳 संन्यास--

आगे चलकर जयेन्द्र सरवस्ती ने अपने पिता के साथ अनेक तीर्थों की यात्रा की। वे भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला गये और वहाँ उन्होंने सिर मुण्डवा लिया। 22 मार्च, 1954 उनके जीवन का महत्वपूर्ण दिन था, जब उन्होंने संन्यास ग्रहण किया। सर्वतीर्थ तालाब में कमर तक जल में खड़े होकर उन्होंने प्रश्नोच्चारण मन्त्र का जाप किया और यज्ञोपवीत उतार कर स्वयं को सांसारिक जीवन से अलग कर लिया। इसके बाद वे अपने गुरु स्वामी चन्द्रशेखरानंद सरस्वती द्वारा प्रदत्त भगवा वस्त्र पहन कर तालाब से बाहर आये। इस देशाटन से वह भारत में धर्म पर वार कर रही कुसंस्कृतियों को भी जान और पहिचान चुके थे। इसके बाद 15 वर्ष तक उन्होंने वेद, व्याकरण मीमांसा तथा न्यायशास्त्र का गहन अध्ययन किया। उनकी प्रखर साधना देखकर कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य स्वामी चन्द्रशेखरानंद सरस्वती ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर उनका नाम जयेन्द्र सरस्वती रखा। अब उनका अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतने लगा।

🇮🇳 शंकराचार्य--

जयेन्द्र सरस्वती 19 साल की उम्र में शंकराचार्य बने थे। उन्होंने 65 साल तक कांची कामकोटि की गद्दी संभाली। 22 मार्च 1954 को चंद्रशेखरानंद सरस्वती के बाद उन्हें 69वां शंकराचार्य बनाया गया था। कांची पीठ हिंदू धर्म का अनुसरण करने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह तमिलनाडु राज्य में कांचीपुरम नगर में स्थित है। स्वामी जी ने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ा और मठ की गतिवधियों का विस्तार समाज कल्याण, ख़ासकर दलितों के शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कार्यों तक किया। उन्हें 22 मार्च 1954 को चंद्रशेखरानंद सरस्वती स्वामीगल ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद वह 69वें मठप्रमुख बने थे।

🇮🇳 उन्होंने मठ को एक नई दिशा दी। पहले मठ सिर्फ आध्यात्मिक कार्यों तक सीमित होता था। उन्होंने धार्मिक संस्थानों को सामाजिक कार्यों से जोड़ा। यही कारण है कि वह देशभर में लोकप्रिय हुए। जयेन्द्र सरस्वती का आंदोलन समाज के सबसे निचले स्तर पर खड़े लोगों को मदद पहुंचाने के लिए था। पहले मठ कांचीपुरम और राज्य के भीतर तक सीमित था। वह इसे उत्तर-पूर्वी राज्यों तक ले गए। वहां उन्होंने स्कूल और अस्पताल शुरू किए। उन्होंने मठ को समाज से जोड़ा, सार्वजनिक मामलों में रुचि ली और दूसरे धर्मों के नेताओं से भी अच्छे संबंध स्थापित किए।

🇮🇳 #अयोध्या विवाद हल हेतु प्रयासरत--

स्वामी जयेन्द्र सरस्वती अयोध्या विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। एक समय वह अयोध्या विवाद के हल के लिए काफी सक्रिय थे। भूतपूर्व प्रधानमंत्री #अटल #बिहारी#वाजपेयी ने भी अयोध्या मसले के समाधान के लिए शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती की सराहना की थी। जयेन्द्र सरस्वती ने 2010 में ये दावा किया था कि वाजपेयी सरकार अयोध्या विवाद के समाधान के करीब पहुंच गई थी। वह संसद में कानून बनाना चाहती थी।

🇮🇳 मठ स्थापना--

आदि शंकराचार्य ने भारत की चारों दिशाओं में मठ स्थापित किए थे-

🇮🇳 शृंगेरी मठ--

शृंगेरी शारदा पीठ कर्नाटक के चिकमंगलुर में है। यहां दीक्षा लेने वाले संयासियों के नाम के बाद 'सरस्वती', 'भारती', 'पुरी' लगाया जाता है।

🇮🇳 गोवर्धन मठ--

गोवर्धन मठ ओडिशा के पुरी में है। इसका संबंध भगवान जगन्नाथ मंदिर से है। इसमें बिहार से ओडिशा व अरुणाचल प्रदेश तक का भाग आता है।

🇮🇳 शारदा मठ--

द्वारका मठ को शारदा मठ कहा जाता है। यह गुजरात में द्वारकाधाम में है। यहां दीक्षा लेने वाले के नाम के बाद 'तीर्थ' और 'आश्रम' लिखा जाता है।

🇮🇳 ज्योतिर्मठ--

ज्योतिर्मठ उत्तराखण्ड के बद्रीनाथ में है। यहां दीक्षा लेने वाले के नाम के बाद 'गिरि', 'पर्वत' और 'सागर' का विशेषण लगाया जाता है।

साभार: bharatdiscovery.org

🇮🇳 कामकोटि पीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडु के #शंकराचार्य #जगद्गुरु_श्री_जयेन्द्र_सरस्वती शंकराचार्य जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि !

🇮🇳🕉️🚩🔱💐🙏

#प्रेरणादायी_व्यक्तित्व

#आजादी_का_अमृतकाल

साभार: चन्द्र कांत  (Chandra Kant) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - मातृभूमि सेवा संस्था 

 #आजादी_का_अमृतकाल  #28February #प्रेरणादायी_व्यक्तित्व, #Jagadguru #Shri_Jayendra_Saraswati #Shankaracharya


सूचना:  यंहा दी गई  जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की  कोई गारंटी नहीं है। सूचना के  लिए विभिन्न माध्यमों से संकलित करके लेखक के निजी विचारो  के साथ यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह  की जिम्मेदारी स्वयं निर्णय लेने वाले पाठक की ही होगी।' हम या हमारे सहयोगी  किसी भी तरह से इसके लिए जिम्मेदार नहीं है | धन्यवाद। ... 

Notice: There is no guarantee of authenticity or reliability of the information/content/calculations given here. This information has been compiled from various mediums for information and has been sent to you along with the personal views of the author. Our aim is only to provide information, readers should take it as information only. Apart from this, the responsibility of any kind will be of the reader himself who takes the decision. We or our associates are not responsible for this in any way. Thank you. ,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान शालिग्राम का विवाह तुलसी से .... मेरी दुनिया - GMEDIA

भगवान शालिग्राम का विवाह  तुलसी से ... मान्यता है कि भगवान विष्णु और तुलसी का जिस जगह पर होते हैं, वहां कोई दुख और परेशानी नहीं आती। शालिग्राम की पूजा में तुलसी का महत्वत अहम है क्योंाकि बिना तुलसी के शालिग्राम की पूजा करने पर दोष लगता है। पराक्रमी असुर जलंधर का विवाह वृंदा से हुआ था , वृंदा भगवान विष्णु की भक्त थी। उसके पतिव्रत धर्म के कारण जलंधर अजेय हो गया था। उसने एक युद्ध में भगवान शिव को भी पराजित कर दिया। अपनी शक्ति के अभिमान में जलंधर देवताओं, अप्सकराओं को परेशान करने लगा। दु:खी देवता भगवान विष्णु की शरण में गए और जलंधर के आतंक को समाप्त करने की प्रार्थना करने लगे। तब भगवान विष्णु जलंधर का रूप धारण कर छल से वृंदा का पतिव्रत धर्म नष्ट कर दिया। इससे जलंधर की शक्ति क्षीण हो गई और वह युद्ध में मारा गया। जब वृंदा को इस छल का पता चला, तो उसने विष्णु को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया। देवताओं के अनुरोध करने पर वृंदा ने शाप वापस ले लिया। मगर, भगवान विष्णु ने पत्थंर में अपना एक रूप प्रकट किया, जिसे शालिग्राम कहा गया। भगवान विष्णु ने वृंदा को वरदान दिया कि अगले जन्म में तुम तुलसी ...

आश्लेषा नक्षत्र Ashlesha Nakshatra — रहस्य, ऊर्जा और कुण्डलिनी शक्ति का नक्षत्र | The Nakshatra of Mystery, Energy, and Kundalini Shakti | Vedic Astrology | Spiritual Insight

आश्लेषा नक्षत्र (Ashlesha Nakshatra)  स्वामी ग्रह: बुध देवता: नाग देवता प्रकृति: तीक्ष्ण प्रतीक: सर्प (ऊर्जा, बुद्धि और रहस्य) 🐍 आश्लेषा नक्षत्र  आश्लेषा नक्षत्र वैदिक ज्योतिष के अनुसार नौवाँ नक्षत्र है, जिसे सर्प की ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। यह नक्षत्र रहस्य, मनोबल, गहन सोच, आकर्षण और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। आश्लेषा की ऊर्जा व्यक्ति को ऊँचे बुद्धि स्तर, तीव्र अंतर्दृष्टि और गहरी समझ प्रदान करती है। 🐉 देवता — नाग देवता आश्लेषा नक्षत्र के देवता नाग हैं, जो कुण्डलिनी शक्ति और आंतरिक ऊर्जा के जागरण का संकेत देते हैं। यह नक्षत्र सिखाता है कि  “अगर मन को साध लिया, तो दुनिया को साधना आसान है।” “If you master the mind, it is easy to master the world.” 💠 आश्लेषा नक्षत्र के प्रमुख गुण तीक्ष्ण बुद्धि और विश्लेषण की क्षमता गहन अंतर्दृष्टि और छिपी बातें समझने की शक्ति रहस्यप्रिय एवं आध्यात्मिक झुकाव मंत्र, तंत्र, ज्योतिष में रुचि तेज सीखने की क्षमता और आकर्षक व्यक्तित्व 🌙 आश्लेषा नक्षत्र वाले व्यक्तियों की विशेषताएँ बुद्धिमान, चतुर और रणनीतिक मनोविज्ञान, शोध, गुप्त...

आयुर्वेद | Ayurveda | Natural Healing | संतुलित जीवन और संपूर्ण स्वास्थ्य

आयुर्वेद: संतुलित जीवन और संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास समय कम है और बीमारियाँ ज़्यादा। तनाव, गलत खान-पान, नींद की कमी और प्रदूषण ने स्वास्थ्य को गंभीर चुनौती दी है। ऐसे समय में एक प्राचीन भारतीय विज्ञान फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है — आयुर्वेद । आयुर्वेद केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित चिकित्सा पद्धति है, जो हजारों वर्षों से भारत की अमूल्य धरोहर रही है। आयुर्वेद क्या है? “आयुर्वेद” दो शब्दों से मिलकर बना है — आयु (जीवन) + वेद (ज्ञान) अर्थात् — जीवन का विज्ञान । यह विज्ञान सिखाता है कि कैसे प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जिया जाए। आयुर्वेद का इतिहास आयुर्वेद की उत्पत्ति वेदों से मानी जाती है। ऋग्वेद और अथर्ववेद में इसके मूल सिद्धांत मिलते हैं। महान आयुर्वेदाचार्य: चरक — आंतरिक चिकित्सा (चरक संहिता) सुश्रुत — शल्य चिकित्सा (सुश्रुत संहिता) वाग्भट — अष्टांग हृदयम ये ग्रंथ आज भी आयुर्वेद की नींव माने जाते है...