सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

India's First Woman Doctor | Anandi Gopal Joshi | भारत की पहली महिला डॉक्टर | आनंदी_गोपाल_जोशी | 31 मार्च 1865-26 फरवरी 1887

 



India's first woman doctor #Anandi_Gopal_Joshi on her death anniversary!

भारत की पहली महिला डॉक्टर #आनंदी_गोपाल_जोशी की पुण्य तिथि पर!

🇮🇳 मात्र 22 वर्ष की अल्पायु में दुनिया के इतिहास में अमर हुई #भारत_की_बेटी की जीवन-गाथा 🇮🇳

🇮🇳 महज 14 दिनों में उनकी खुशियां छिन गईं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया था लेकिन किसी बीमारी से ग्रसित होने की वजह से उनका बच्चा दस दिनों के भीतर ही मर गया. बच्चे की मौत से भीतर ही भीतर टूट टुकी आनंदी ने यह तय किया था कि अब वह किसी भी बच्चे को इलाज के अभाव में मरने नहीं देंगी. 🇮🇳

🇮🇳 पढ़ना लिखना तो महिलाओं के लिए भारत में कभी आसान नहीं था. हाँ अपनी रूचि के अनुसार राजा-महाराजा और बड़े परिवार वाले बेटियों को अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान दिया करते थे. लेकिन आज हम बताएंगे कि उस जमाने में जब महिलाओं को बचपन में ही ब्याह दिया जाता था #आनंदीबेन_जोशी को कैसे गर्व प्राप्त हुआ देश की #पहली महिला डॉक्टर बनने का और कैसे वह अपनी पढ़ाई को पूरा करने सात समंदर पार भी पहुँची. और उनके इस सपने में साथ था भारतीय समाज.

🇮🇳 आज महिलाओं की गिनती आधी आबादी के रूप में की जाती है…पर्दे और घर की चारदिवारी से बाहर निकलकर महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं..विज्ञान का क्षेत्र हो या शासन का महिलाएं हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं. वैसे आंकड़े जो भी कहते हों लेकिन भारत में महिलाओं की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है. महिलाएं अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं लेकिन 18 वीं शताब्दी में शायद ही महिलाएं घर से बाहर निकलती थीं, या शिक्षा थी भी तो कुछ गिने चुने परिवारों तक ही सिमित थी. आठ और नौ साल की बच्चियों की शादी कर दी जाती थी. ऐसी परिस्थिति में इक्का दुक्का ही नाम सामने आता है जिसने न केवल देश में पढ़ाई की हो बल्कि विदेश जाकर भी पढ़ाई की हो. ऐसी ही एक भारतीय महिला हैं आनंदीबाई गोपाल जोशी. 14 साल की उम्र में अपने नवजात को खो चुकी इस #किशोरी बाला ने तय किया था कि वह डॉक्टर बनेगी और वह सात समंदर पार जाकर डॉक्टर बनी लेकिन 22 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

🇮🇳 आनंदीबाई जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को #पुणे में हुआ था. फिलहाल पुणे का वो हिस्सा #कल्याण महाराष्ट्र के #थाणे का हिस्सा है. जमींदार परिवार में जन्मी आनंदी का मायके का नाम #यमुना था. उनका परिवार एक रुढ़िवादी परिवार था जो सिर्फ संस्कृत पढ़ना जानता था. बताते हैं कि ब्रिटिश शासकों ने महाराष्ट्र में जमींदारी प्रथा समाप्त कर दी जिसके बाद उनके परिवार की स्थिति खराब होती चली गई, परिवार का गुजर-बसर भी मुश्किल हो गया. परिवार को वित्तीय संकट से गुजरना पड़ रहा था. इसी दौरान महज़ नौ साल की उम्र में यमुना (आनंदी ) की शादी अपने से 20 साल बड़े #गोपालराव_जोशी से हुई. गोपालराव की आयु उस समय 30 वर्ष थी और उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी. पहले जमाने में जब महिला की शादी हो जाती थी तो उनका सिर्फ सरनेम ही नहीं बल्कि उनका नाम भी बदल दिया जाता था अब यमुना आनंदी बेन गोपालराव जोशी हो चुकी थीं.

🇮🇳 14 साल की उम्र में माँ बनी

किशोरी उम्र में आनंदी जब माँ बनीं तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा लेकिन महज 14 दिनों में उनकी खुशियां छिन गईं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया था लेकिन किसी बीमारी से ग्रसित होने की वजह से उनका बच्चा दस दिनों के भीतर ही मर गया. बच्चे की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा और यही उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट था. बच्चे की मौत से भीतर ही भीतर टूट टुकी आनंदी असल में मजबूत हो चुकी थीं और उन्होंने यह तय किया था कि अब वह किसी भी बच्चे को इलाज के अभाव में मरने नहीं देंगी. उन्होंने अपनी यह इच्छा अपने पति को बताई.. पति गोपालराव ने उनकी इस इच्छा का साथ दिया और उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए उनका साथ दिया और जब उन्होंने डॉक्टर बनने का निश्चय लिया तब भारत में एलोपैथिक डॉक्टरी की पढ़ाई नहीं होती थी इसलिए गोपालराव जोशी ने उन्हें पढ़ने के लिए विदेश जाने की तैयारी शुरू कर दी.

🇮🇳 विरोध के बीच पहुँची अमेरिका

आनंदी की पढ़ाई के लिए गए फैसले पर परिवार से लेकर समाज तक में खूब चूं-चूं हुई लेकिन दोनों पति-पत्नी के दृढ़ निश्चय के आगे एक न चली. समाज मानने को तैयार नहीं था कि एक हिंदू शादी-शुदा महिला विदेश जाकर पढ़ाई करे. आनंदी के जीवनकाल और संघर्ष को दूरदर्शन और जी स्टूडियो ने भी फिल्म का आकार दिया है. समाज में बढ़ते विरोध के बाद आनंदी ने कहा मैं सिर्फ डॉक्टरी की शिक्षा के लिए अमेरिका जा रही हूँ, मेरी इच्छा नौकरी करने की नहीं बल्कि लोगों की जान बचाने की है. मेरा मकसद भारत की सेवा करना और भारतीयों को असमय हो रही मौत से बचाना है.

🇮🇳 आनंदी के भाषण का उनके समाज पर बहुत बड़ा असर हुआ और फिर पूरा समाज एकजुट होकर आनंदी को पढ़ाई में मदद करने के लिए आगे आया. आनंदी जोशी ने कोलकाता से पानी की जहाज के माध्यम से न्यूयॉर्क की यात्रा की थी. न्यूयॉर्क में थियोडिसिया काप्रेंटर ने उनकी जून 1883 में आगवानी की. आनंदी ने पेंसिल्वेनिया की वूमन मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की. अपनी पढ़ाई के लिए आनंदी ने केवल अपने सारे गहने बेच दिए बल्कि उन्हें समाज ने भी सहायता दी. इसमें वाइसराय भी शामिल हैं जिन्होंने 200 रुपये की सहायता राशि दी.

🇮🇳 आनंदी तीक्ष्ण बुद्धि वाली महिला थीं और वह देश की रूढिवादी परंपरा के बीच अमेरिका पहुंची थीं इसे देखते हुए कॉलेज के सुपरीटेंडेंट और सेक्रेटरी एस बात से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने तीन साल की पढ़ाई के लिए 600 डॉलर की स्कॉलरशिप भी मंजूर की. लेकिन आनंदी की परेशानी सिर्फ अपने समाज से लड़ना नहीं था बल्कि अजनबी शहर में खुद को स्थापित करना भी था. भाषा रहन-सहन और खान पान…वह सभी से जूझती रहीं इसमें उनकी मदद दी कॉलेज के डीन की पत्नी मिसेज कारपेंटर ने.

🇮🇳 ठंडे देश में आनंदी की मुश्किलें बढ़ती गईं. महाराष्ट्रियन साड़ी पहनने वाली की तबियत बिगड़ी और उन्हें तपेदिक (टीबी) हो गया था फिर भी उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और 1885 में एमडी से स्नातक किया. उन्होंने अपने थीसिस का चयन किया ‘आर्यन हिंदुओं के बीच प्रसूती.’ आनंदी को रानी विक्टोरिया ने भी उनकी पढ़ाई के लिए बधाई दी. 1886 के अंत में आनंदी डॉ. आनंदी बन कर भारत लौटीं जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. कोल्हापुर की रियासत ने उन्हें स्थानीय अल्बर्ड एडवर्ड अस्पताल में महिला वार्ड की चिकित्सक प्रभारी का प्रभार सौंपा. लेकिन देश की पहली महिला एकबार फिर तपेदिक की शिकार हुईं और महज 22 साल की उम्र में उसने दुनिया को अलविदा कह दिया. जिस दिन उन्होंने दुनिया को विदा कहा वह दिन था 26 फरवरी 1887 .

साभार: hindi.theprint.in

🇮🇳 भारत की प्रथम महिला डॉक्टर #आनंदी_गोपाल_जोशी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि !

🇮🇳💐🙏

#प्रेरणादायी_व्यक्तित्व

#आजादी_का_अमृतकाल

साभार: चन्द्र कांत  (Chandra Kant) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - मातृभूमि सेवा संस्था 

#India's_First_Woman_Doctora #आजादी_का_अमृतकाल  #26February #First_Woman_Doctora   #independence #Anandi_Gopal_Joshi  #देशभक्त

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान शालिग्राम का विवाह तुलसी से .... मेरी दुनिया - GMEDIA

भगवान शालिग्राम का विवाह  तुलसी से ... मान्यता है कि भगवान विष्णु और तुलसी का जिस जगह पर होते हैं, वहां कोई दुख और परेशानी नहीं आती। शालिग्राम की पूजा में तुलसी का महत्वत अहम है क्योंाकि बिना तुलसी के शालिग्राम की पूजा करने पर दोष लगता है। पराक्रमी असुर जलंधर का विवाह वृंदा से हुआ था , वृंदा भगवान विष्णु की भक्त थी। उसके पतिव्रत धर्म के कारण जलंधर अजेय हो गया था। उसने एक युद्ध में भगवान शिव को भी पराजित कर दिया। अपनी शक्ति के अभिमान में जलंधर देवताओं, अप्सकराओं को परेशान करने लगा। दु:खी देवता भगवान विष्णु की शरण में गए और जलंधर के आतंक को समाप्त करने की प्रार्थना करने लगे। तब भगवान विष्णु जलंधर का रूप धारण कर छल से वृंदा का पतिव्रत धर्म नष्ट कर दिया। इससे जलंधर की शक्ति क्षीण हो गई और वह युद्ध में मारा गया। जब वृंदा को इस छल का पता चला, तो उसने विष्णु को पत्थर बन जाने का शाप दे दिया। देवताओं के अनुरोध करने पर वृंदा ने शाप वापस ले लिया। मगर, भगवान विष्णु ने पत्थंर में अपना एक रूप प्रकट किया, जिसे शालिग्राम कहा गया। भगवान विष्णु ने वृंदा को वरदान दिया कि अगले जन्म में तुम तुलसी ...

आश्लेषा नक्षत्र Ashlesha Nakshatra — रहस्य, ऊर्जा और कुण्डलिनी शक्ति का नक्षत्र | The Nakshatra of Mystery, Energy, and Kundalini Shakti | Vedic Astrology | Spiritual Insight

आश्लेषा नक्षत्र (Ashlesha Nakshatra)  स्वामी ग्रह: बुध देवता: नाग देवता प्रकृति: तीक्ष्ण प्रतीक: सर्प (ऊर्जा, बुद्धि और रहस्य) 🐍 आश्लेषा नक्षत्र  आश्लेषा नक्षत्र वैदिक ज्योतिष के अनुसार नौवाँ नक्षत्र है, जिसे सर्प की ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। यह नक्षत्र रहस्य, मनोबल, गहन सोच, आकर्षण और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। आश्लेषा की ऊर्जा व्यक्ति को ऊँचे बुद्धि स्तर, तीव्र अंतर्दृष्टि और गहरी समझ प्रदान करती है। 🐉 देवता — नाग देवता आश्लेषा नक्षत्र के देवता नाग हैं, जो कुण्डलिनी शक्ति और आंतरिक ऊर्जा के जागरण का संकेत देते हैं। यह नक्षत्र सिखाता है कि  “अगर मन को साध लिया, तो दुनिया को साधना आसान है।” “If you master the mind, it is easy to master the world.” 💠 आश्लेषा नक्षत्र के प्रमुख गुण तीक्ष्ण बुद्धि और विश्लेषण की क्षमता गहन अंतर्दृष्टि और छिपी बातें समझने की शक्ति रहस्यप्रिय एवं आध्यात्मिक झुकाव मंत्र, तंत्र, ज्योतिष में रुचि तेज सीखने की क्षमता और आकर्षक व्यक्तित्व 🌙 आश्लेषा नक्षत्र वाले व्यक्तियों की विशेषताएँ बुद्धिमान, चतुर और रणनीतिक मनोविज्ञान, शोध, गुप्त...

आयुर्वेद | Ayurveda | Natural Healing | संतुलित जीवन और संपूर्ण स्वास्थ्य

आयुर्वेद: संतुलित जीवन और संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास समय कम है और बीमारियाँ ज़्यादा। तनाव, गलत खान-पान, नींद की कमी और प्रदूषण ने स्वास्थ्य को गंभीर चुनौती दी है। ऐसे समय में एक प्राचीन भारतीय विज्ञान फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है — आयुर्वेद । आयुर्वेद केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित चिकित्सा पद्धति है, जो हजारों वर्षों से भारत की अमूल्य धरोहर रही है। आयुर्वेद क्या है? “आयुर्वेद” दो शब्दों से मिलकर बना है — आयु (जीवन) + वेद (ज्ञान) अर्थात् — जीवन का विज्ञान । यह विज्ञान सिखाता है कि कैसे प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जिया जाए। आयुर्वेद का इतिहास आयुर्वेद की उत्पत्ति वेदों से मानी जाती है। ऋग्वेद और अथर्ववेद में इसके मूल सिद्धांत मिलते हैं। महान आयुर्वेदाचार्य: चरक — आंतरिक चिकित्सा (चरक संहिता) सुश्रुत — शल्य चिकित्सा (सुश्रुत संहिता) वाग्भट — अष्टांग हृदयम ये ग्रंथ आज भी आयुर्वेद की नींव माने जाते है...